शाहजहांपुर, मार्च 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ईरान और गाजा में हालिया घटनाओं को लेकर शहर के समुदाय विशेष के लोगों ने सोमवार को बैठक कर विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। सुबह करीब 10 बजे शहर इमाम हजरत अहमद मंजरी की अगुवाई में हुई बैठक में ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अली खामेनेई की कथित हत्या तथा ईरान के एक स्कूल पर रॉकेट हमले में बच्चियों की मौत की घटनाओं की कड़ी निंदा की गई। बैठक के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मांग की गई कि इन घटनाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलाया जाए। साथ ही ईरान के नौसैनिक बेड़े पर हुए हमले की भी जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठाई गई।

हिंदी हिन्द...