नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। युद्ध के बदलते स्वरूप के मद्देनजर नई रक्षा तकनीकों की भी जरूरत महसूस की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 20 ऐसे जैमर खरीदने को मंजूरी दी है जो जीपीएस समेत तमाम नैवीगेशन सिग्नल को जाम कर देंगे। यह तकनीक युद्ध के समय दुश्मन को ऐसे सिग्नल भी भेज सकती है जो उसे भ्रमित कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि नौसेना के लिए 20 उच्च क्षमता के ग्लोबल नैवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम्स जैमर खरीद के लिए 449 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ये जैमर बेंगलुरु की कंपनी एकार्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (एएसएसपीएल) से खरीदे जाएंगे। इनमें 75 फीसदी स्वदेशी कंटेंट होगा। कंपनी से इस बाबत करार किया गया है। बयान में कहा गया है कि ये जैमर उपग्रहों जैसे जीपीएस, जीएलओएनएएसएस, बीई...