नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर गुरुवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 238.85 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने लिम्पेट माइंस के लिए ब्लास्ट ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन लिम्पेट माइंस को गोताखोर ले जाते हैं और इनका इस्तेमाल नेवल डिफेंस में किया जाता है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने बताया है कि हम इकलौती ऐसी भारतीय कंपनी हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना के लिए यह प्रॉडक्ट डिवेलप किया है। 2340% से ज्यादा उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयरडिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.