नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए नौसेना का कमांडर सम्मेलन मंगलवार से नौसेना भवन में शुरू होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन को सीडीएस एनएस राजा सुब्रमणि के अलावा सेना प्रमुख धीरज सेठ संबोधित करेंगे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच नौसेना सम्मेलन में आपरेशन ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी चर्चा होगी। नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा सहित भारत के समुद्री हितों की रक्षा और अभियानगत तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। नौसेना के शीर्ष स्तर के मंच के रूप में यह सम्मेलन देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात संचालन और क्षेत्रीय कमांडर सहित नौसेना के शीर्ष नेतृत्व को सैन्य-रणनीतिक स्तर पर अभियानगत तैयार...