नौसेना का अंतरराष्ट्रीय संवाद तीन नवंबर से, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक दिल्ली में अपना वार्षिक अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद आयोजित करेगी। इस दौरान 18 देशों के विशेषज्ञ समुद्र से लेकर विज्ञान, महासागरों के प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन से निपटने और नई तकनीकों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के पहले दिन विशेष संबोधन देंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में मंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के विशेष संबोधन भी होंगे। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 18 देशों के समुद्री क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, नीति निर्माता और अन्य जानकार अपने विचार रखेंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) में केवल चर्चा करने के बजाय समस्याओं के ठोस समाधान खोजने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.