नौसेना अकादमी में प्राचार्य बनने पर दी मुबारकबाद
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व सीनियर हाल एनआरएससी गुलजार अहमद ने रियर एडमिरल एसएम उरूज अथर को केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण करने पर एएमयू ओल्ड वाइस की तरफ से मुबारकबाद दी। पूर्व सीनियर हाल गुलजार अहमद ने बताया की उरूज अथर ने 1991 में जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर 1992 में नौसेना को ज्वाइन किया था। वह मौसम विज्ञान के विशेषज्ञ है। इस उपलब्धि से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों को बड़ी खुशी हुई है कि हमारे यहां के एक पूर्व छात्र को देश की नौसेना अकादमी की जिम्मेदारी का काम सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.