गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसड़ स्थित राजघाट के पुराने पुल की मरम्मत के दौरान हर दिन जाम लग रहा है। गोरखपुर वाराणसी हाईवे एवं गोरखपुर लखनऊ हाईवे के भारी वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि पुल के एक लेन को घेर कर आधी सड़क से हल्के वाहनों को भेजा जा रहा है। आधी सड़क खुली होने के कारण जाम लग रहा है, जबकि सोमवार को जाम की कतार लंबी होने की आशंका है। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राम प्रताप शर्मा ने बताया कि राजघाट पुल की मरम्मत शुरू होने के बाद हर दिन जाम लग रहा है। सोमवार को जाम और लंबा हो सकता है इसलिए घर से पहले निकलेंगे। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि राजघाट पुल पर मरम्मत के कारण हुए डायवर्जन से वाहनों को जाने में ज्यादा समय लग रहा है। पुलिस सक्रिय रहेगी ताकि वाहनों को तत्काल आगे बढ़ाया जा सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.