कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के पीडीए की काट के लिए पूर्व एमएलसी नौशाद अली औऱ कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र संखवार को कानपुर मंडल जोन का मुख्य प्रभारी (मुख्य कोआर्डिनेटर) बनाया है। नौशाद अली को मायावती का अति करीबी बताया जाता है। बसपा सरकार में नौशाद दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रहे हैं। उनकी अपने वर्ग के मतदाताओं में अच्छी बैठ बताई जाती है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जितेंद्र संखवार का प्रमोशन करते हुए उन्हें संगठन की मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। बसपा नेताओं का मानना है कि जितेंद्र और नौशाद अली को जिम्मेदारी मिलने से यूपी चुनाव में पार्टी की तस्वीर कुछ अलग होगी। ये दोनों जिम्मेदार पदाधिकारी मायावती के निर्देशन में संगठन विस्तार के साथ ही प्रत्याशियों का भी आकलन शुरू करेंगे। टि...