सहारनपुर, अप्रैल 1 -- नागल। बस स्टैंड पर फ्लाईओवर की मांग को भाकियू रक्षक के बैनर तले दिया जा रहा धरना मंगलवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। इस बीच धरनारत लोगों के बीच पहुंचे एसएसआई योगेंद्र सिंह ने धरना समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि आपकी मांग ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचा दी गई है, इसलिए अपना धरना समाप्त कर लें। लोगों ने कोई मजबूत लिखित आश्वासन न मिलने तक धरना समाप्त न किए जाने का ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि न झुकाना है, न टूटना है, हमें ओवर ब्रिज का निर्माण करना है‌। इस दौरान धरने पप्पल, सुबे सिंह मलिक, अमरीश मलिक, शीशपाल सैनी, सत्तार, राहुल फौजी, अनमोल वत्स, बिल्लू त्यागी, वीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...