औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम डिहरी देवी स्थान परिसर में शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की बैठक आयोजित कर नौवें सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नौवां सामूहिक विवाह आगामी 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समिति बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसी अभियान के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपीएफ जवान बरुण कुमार सिंह उर्फ जब्बर सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क होता है, जिसमें वर और वधु पक्ष से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। विवाह सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप से संपन्न कराया जाता है और विवाह क...