दरभंगा, अप्रैल 7 -- बहेड़ी। उज्जैना में इस वर्ष की माध्यामिक परीक्षा में जिले में नौवें व प्रखंड में प्रथम स्थान लाने वाले प्लस टू सहदेव यादव उच्च विद्यालय के छात्र व स्व. धीरेंद्र लाल देव-कुमारी सविता के पुत्र आदित्य कुमार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने चादर, पाग व माला से सम्मानित किया। छात्र आदित्य के साथ उसकी मां कुमारी सविता, दादा चंद्रिका लाल देव, तृपित लाल देव, हर्षिकेश लाल देव, दादी लीला देवी, भाई प्रकाश लाल देव, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, जीजा आशीष कुमार देव, बहन स्वाति कुमारी व रागिनी कुमारी को भी मिठाई खिलाई गई। आदित्य ने इस परीक्षा में 467 अंक प्राप्त कर विद्यालय व इलाके का नाम रौशन किया है। इस सफलता के लिए उसकी मां, दादा-दादी, भाई-बहनों को भी श्री चौधरी ने सम्मानित किया। मौके लोजपा आर के प...