धनबाद, अप्रैल 5 -- सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने के साथ ही झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने सिलेबस तैयार कर लिया है। सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक के प्रमुख विषयों/ संकायों के लिए विभाजित पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। महत्वपूर्ण यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए प्रैक्टिकल/ एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कंपोनेंट (सीखने का घटक) को पृथक एवं अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक अनुभवात्मक, विद्यार्थी केंद्रित, दक्षतामूलक एवं परिणामोन्मुख बनना है। सिलेबस को जेसीईआरटी, जैक वेबसाइट के साथ ही जे गुरुजी एप पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जेसीईआरटी ने हेडमास्टरों से कहा है कि विभाजित सिलेबस का शत प्रतिशत अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.