नौवीं से मजबूत होगी विज्ञान की नींव, 11वीं में कॉन्सेप्ट पर जोर
बरेली, नवम्बर 2 -- विज्ञान की पढ़ाई अब केवल किताबों के तथ्यों और सूत्रों को याद करने तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को विषयों की बुनियादी अवधारणाएं समझाने पर जोर दिया जाएगा। सीबीएसई की नई शैक्षिक व्यवस्था में नवीं कक्षा से ही विज्ञान की मजबूत नींव तैयार करने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के सिद्धांतों से परिचित कराना है, ताकि 11वीं में पहुंचने पर उन्हें कठिन विषयों को समझने में परेशानी न हो। नई व्यवस्था के तहत शुरुआती कक्षाओं में ही विज्ञान के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट स्पष्ट किए जाएंगे। विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि वैज्ञानिक सिद्धांत कैसे काम करते हैं और उनका इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में किस तरह किया जाता है। इससे उनकी तार्किक क्षमता और सवालों को हल करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.