नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का आवेदन शुरू
गाजीपुर, अगस्त 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना के लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। इसमें जारी सूचना के तहत कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है। छात्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि पहला आदेश प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट छात्रवृत्ति (कक्षा 9 से 12) के लिए है। वहीं दूसरा आदेश दशमोत्तर छात्रवृत्ति से जुड़ा है, जिसका लाभ स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे छात्रों को मिलेगा। ये छात्रवृत्तियां सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक वर्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.