भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुहर्रम की नौवीं तारीख गुरुवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ा एवं निशान जुलूस निकाला गया जो सराय किलाघाट स्थित मुर्तजा अली इमामबाड़ा पहुंचा। सुबह से ही सबौर, इशाकचक, फतेहपुर, शाहबाजनगर, गोपालपुर, साहिबगंज, भीखनपुर छोटी लाइन, मौलानाचक, मोजाहिदपुर पूरब टोला, हबीबपुर, मुस्तफापुर, रायन टोला, नाथनगर, लालूचक, मंसूरगंज, मायागंज, शाहजंगी, रेकाबगंज समेत कई इलाकों से अखाड़ा जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए किलाघाट इमामबाड़ा पहुंचा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की नौंवी को ताजिए के साथ शहर में निकला जुलूसजुलूस और अरदास सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संयोजक प्रो. डॉ. फारूक अली ने बताया कि किलाघाट इमामबाड़ा पहुंचने वाला पहला अखाड़ा सुबह लगभग 10 बजे मिर्गियाचक का था, जबकि अंतिम अखाड़ा रेकाबगंज पश्चिम ट...