पाकुड़, मार्च 7 -- झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित 9वीं बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले में आयोजित परीक्षा में कुल 9209 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9160 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उपायुक्त मनीष कुमार ने महिला कॉलेज, पाकुड़ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया तथा सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने वीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। उपाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.