कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अब स्कूलों में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को थिएटर, मूर्तिकला, संगीत और नृत्य की भी पढ़ाई कराई जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कला शिक्षा का नया पाठ्यक्रम जारी किया है, जिसे पहली बार नौवीं कक्षा में लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दृश्य कला, संगीत, नाट्य कला और नृत्य की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसमें केवल लिखित पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रायोगिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया गया है। छात्र-छात्राएं मिट्टी, बांस या कपड़े की मदद से विभिन्न कलाकृतियां बनाएंगे और पूरे वर्ष अपनी रचनात्मक गतिविधियों को दर्ज करने के लिए कला डायरी भी तैय...