मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नौवीं की वार्षिक परीक्षा बुधवार से 412 स्कूलों में शुरू होगी। जिले में लगभग 65 हजार बच्चे शामिल होंगे। बिहार बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र भेजा गया है।सभी हाईस्कूल हेडमास्टर को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड के निर्देशानुसार यह परीक्षा ली जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना है। दो पालियों में यह परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...