शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- रोजा थाना क्षेत्र के मुकरुमपुर में स्थित जेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक कक्षा नौवीं की छात्रा से स्कूल प्रबंधक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। परिजनों के अनुसार घटना 13 दिसंबर की दोपहर की है। स्कूल के प्रबंधक मुकेश प्रजापति ने छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया। जैसे ही छात्रा कमरे में पहुंची उसने गेट और खिड़की बंद कर दिया। छात्रा को पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान छात्रा ने मदद के लिए चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर कमरे के बाहर मौजूद एक अन्य छात्रा ने तुरंत दरवाजा खोल दिया। इसके बाद रोती हुई छात्रा कमरे से निकलकर सीधे अपने घर पहुंची। परिवार को पूरी घटना की जानकारी देने के लिए छात्रा ने अपनी मां को बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.