फरीदपुर (बरेली) हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। कक्षा नौ की एक 15 वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाकर आरोपी शिक्षक ने न केवल उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गोपालपुर गांव के निवासी नीलेश गुर्जर से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि 14 मार्च को जब छात्रा ट्यूशन पढ़ने पहुंची, तो नीलेश ने एकांत का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.