नौवीं का मैट्रिक पंजीयन आज से हुआ शुरू
मधुबनी, सितम्बर 5 -- मधुबनी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2028 के लिए कक्षा नौवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शनिवार से पंजीयन शुरू हो गया है । 24 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन और अनुमति आवेदन कर सकेंगे। पंजीयन शुल्क 22 सितंबर तक जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद घोषणा पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है। समिति के अनुसार नियमित विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क 350 रुपये और स्वतंत्र विद्यार्थियों के लिए 480 रुपये है। पंजीयन के दौरान विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि तथा पहचान संबंधी विवरण सावधानी से भरना होगा। गलत या अधूरे विवरण पर पंजीयन रद्द किया जा सकता है।परीक्षा के लिए विद्यार्थी की न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.