रांची, मार्च 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा पथ पर बेड़ो थाना क्षेत्र के तुको गांव स्थित सरनाटोली मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीनों छात्र परीक्षा देने के लिए बेड़ो जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण बबलू महतो और बसंत उरांव ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को उठाकर एक ऑटो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.