मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में गुरुवार को कक्षा नवमी और 11वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। बिहार बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता देखी गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चली। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी दिया गया। गुरुवार को कक्षा 9वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जबकि 11वीं में विज्ञान संकाय के लिए भौतिकी और कला संकाय के लिए इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा, जिसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। कक्षा...