छपरा, अप्रैल 17 -- 9 मकेर के मॉडल स्कूल राजेन्द्र विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने की सूचना पर शुक्रवार को प्रदर्शन करते छात्र व उनके अभिभावक मकेर (सारण)। मकेर प्रखंड के एकमात्र मॉडल स्कूल, राजेंद्र विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने की सूचना पर शुक्रवार को छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान विद्यालय के पठन-पाठन पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों दीपक कुमार, मोनू कुमार, अमित कुमार, रौशनी कुमारी, रितिका कुमारी, रिंकी कुमारी और करिश्मा कुमारी ने बताया कि वे सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय केसरी टोला से आठवीं पास कर नामांकन के लिए राजेंद्र विद्या मंदिर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में स्थानीय बच्चों का नामांकन नहीं ह...