सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जोकबहार निवासी पंकज साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार के रात की है। बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि छात्र पंकज साहू नौवी कक्षा में पढ़ता था। बताया गया कि मंगलवार को वह हॉस्टल से घर गया था। उसने अपने दोस्तों को भी बुधवार को अपने जन्मदिन पर आमंत्रित किया था। जन्मदिन मनाने से पुर्व ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- कल्याणुपर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.