मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में कक्षा नौवीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में हुई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। बुधवार को नौवीं में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि 11 वीं वर्ग में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा, जिसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। विज्ञान के प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रमुख प्रश्नों में बल और दाब के सिद्धांत, प्रकाश के परावर्तन के नियम, कोशिका की संरचना जैसे प्रश्न शामिल थे। वहीं कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में रासायनिक अभिक्रियाओं और जीवो...