नौवागढ़ी बाजार में वाहनों का रेंगना जारी: बरियारपुर से तेलिया तालाब तक महाजाम
मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। एनएच पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए नौवागढी बाजार इन दिनों जी का जंजाल बन चुका है। शुक्रवार की रात से शुरू हुआ वाहनों का रेंगने का सिलसिला शनिवार को भी बदस्तूर जारी है। बरियारपुर से लेकर तेलिया तालाब तक रह-रहकर लग रहे इस लंबे जाम के कारण राहगीर परेशान रहे। बीते तीन दिनों से स्थिति इतनी भयावह है कि महज कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सड़क पर गाड़ियों का दबाव के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। स्थानीय थाना पुलिस लगातार मुस्तैदी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत कर रही है। पुलिसकर्मी धूप और धूल के बीच वाहनों के परिचालन को अनुकूल कराने में सफल तो होते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद गाड़ियों की कतार फिर से जहां की तहां खड़ी हो जाती है। एक तरफ से जाम हटाओ, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.