सिद्धार्थ, जून 12 -- सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नौवागांव चौराहे पर गुरुवार देर शाम स्कूटी सवार महिला दुर्घटना में घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डुमरियागंज की तरफ से बांसी की तरफ जा रही स्कूटी सवार महिमा निवासी पोखरभीतवा के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। बचाने के चक्कर में महिला गिर गई और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा गया। उसके से अधिक खून बह रहा था। थानाध्यक्ष डुमरियागंज श्री प्रकाश यादव ने बताया कि जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...