मुंगेर, मार्च 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नौवागढ़ी में सनातनी युवा सेना के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस शोभा यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, एकजुट समाज ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, सनातन धर्म की जय और हिंदू एकता जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजकों ने समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का स...