नौवागढ़ी उत्तरी में बाढ़ से बचाव को लेकर एसडीआरएफ का मॉकड्रिल, सीओ ने की निगरानी
मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार को सदर अंचल के नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के तहत एसडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को बचाव के तरीके विस्तार से समझाए। कार्यक्रम की निगरानी स्वयं अंचल अधिकारी अंजलि कर रही थीं। ---
एसडीआरएफ ने दिखाई राहत-बचाव की तकनीक : मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, प्राथमिक उपचार देने और राहत सामग्री पहुंचाने की तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया। जवानों ने नाव, जीवन रक्षक जैकेट, रस्सी और स्ट्रेचर के उपयोग की विधि बताई। टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि बाढ़ के समय घबराएं नहीं, ऊंचे स्थान पर जाएं और प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.