नौवां राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता पर जोर
बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। सीबीएसई विद्यालय भी अब महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से नौवां राष्ट्रीय पोषण माह में भागीदारी करेंगे। पद्मावती सीनियर सेकेंड्री के प्रबंधक पारूष अरोरा ने बताया कि पोषण माह के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां प्रस्तावित की गई हैं। इनमें पहला विषय आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन है। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के लिए संतुलित तथा पौष्टिक भोजन के महत्व को प्रमुखता दी जाएगी। दूसरा विषय सामुदायिक भागीदारी और जवाबदेही है। इसमें पोषण से जुड़े प्रयासों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। तीसरे विषय के तहत बच्चों के विकास के लिए पोषण और शुरुआती उम्र में सीखने-समझने की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के शुरुआती विकास में उचित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.