नौले-धारों के संरक्षण को विद्यालयों में जागरूकता अभियान
बागेश्वर, मई 25 -- कांडा, संवाददाता। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में हमारे नौले-धारे तथा इनके संरक्षण के लिए मेरा प्रयास विषय पर जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। पर्वतीय अरण्य सेवा एवं विकास संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में राजकीय इंटर कॉलेज कांडा, जीजीआईसी कांडा, जीआईसी बाजीरौट, जीआईसी सानीउडियार तथा इंटर कॉलेज विजयपुर के छात्र-छात्राओं को जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान श्रव्य-दृश्य सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक जल स्रोतों के महत्व और उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। संस्थान अध्यक्ष पंकज कुमार कांडपाल ने कहा कि परियोजना में वैज्ञानिक एवं पारंपरिक ज्ञान के समन्वय के साथ जनसहभागिता को प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.