बेगुसराय, फरवरी 4 -- वीरपुर,निज संवाददाता। नौला पंचायत को अब वीरपुर थाने से जोड़ दिया गया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस तरह पंचायत के लोगों की वर्षों की मांग पूरी हो गई है। गृह विभाग बिहार सरकार के अवर सचिव इंदु भूषण सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा है कि नौला पंचायत के राजस्व थाना संख्या 419 को भगवानपुर थाना से हटा कर वीरपुर थाना से जोर दिया गया है। अब पंचायत का नौला,मखवा, गाड़ा और वदिया गांव वीरपुर थाना क्षेत्र का हिस्सा होगा। ज्ञात हो कि नौला पंचायत वीरपुर प्रखंड में है,जबकि इसका थाना भगवानपुर था। इससे यहां के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। प्रशासनिक स्तर पर भी दिक्कतें होती थीं। अब प्रखंड व थाना दोनों वीरपुर हो जाने से नौला पंचायत के लोगों में खुशी देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि लोगों की मांग पर नगर विधायक कुंदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.