बेगुसराय, मार्च 19 -- चेरियाबरियारपुर। सुजीत हत्याकांड मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। हालांकि, बुधवार को सड़क जाम से पुलिस को निजात मिलने के बाद ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। बताया गया है कि मंगलवार की रात नौला निवासी सुजीत कुमार सिंह अपनी बुलेट पर सवार होकर मंझौल से घर की ओर जा रहे थे। तभी बिक्रमपुर पुल के एप्रोच पथ पर किसी ने उन्हें मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद रात में पुलिस ने जख्मी सुजीत को इलाज के लिए चेरियाबरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इसके बाद चिकित्सक ने उसे आधा घंटा तक इलाज करने की बात कही लेकिन सुजीत की जान चली गई। इसके बाद परिजनों ने शव को उठाकर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। करीब ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.