देवघर, मार्च 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना के नौलखा मंदिर के पास गुरुवार दोपहर एक युवक ट्रैफिक पुलिस के डंडे से घायल हो गया। पीड़ित सारवां थाना के नया भदिया गांव निवासी घायल सरोज कुमार दास ने एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में जिक्र है कि वह संजीत कुमार दास के साथ वाहन चलाते हुए देवघर की ओर आ रहा था। उसी दौरान कुंडा थाना के नौलखा मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। जैसे ही बाइक लेकर वहां पहुं, मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया। सरोज कुमार दास के अनुसार जैसे ही गाड़ी रोड किनारे खड़ी करने लगा, पुलिस ने अचानक सिर पर डंडे से वार कर जख्मी कर दिया। उस स्थिति में आसपास मौजूद संजीत कुमार दास और अन्य लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज किया गया। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.