नौलखा के प्रशांत कुमार बने राजस्व अधिकारी, मेधा सूची में मिला 1039वां स्थान
मुंगेर, जून 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्थानीय नौलखा हवाई अड्डा के समीप रहने वाले प्रशांत कुमार ने राजस्व अधिकारी (रेवेन्यू ऑफिसर) के पद पर चयनित होकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। हाल ही में जारी परिणाम में उन्होंने मेधा सूची (मेरिट सीरियल) में 1039वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रशांत के पिता जय प्रकाश यादव ने बेटे की इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्रशांत की इस सफलता से पूरे परिवार और स्थानीय मोहल्ले में उत्सव का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- झंझारपुर के दो सगे भाइयों ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, दोनों बने डिप्टी कलेक्टर प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर मार्गदर्शन को दिया है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.