कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की परिधि में आने वाला नौरैयाखेड़ा शहर में ही है। शुक्रवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जीएम जलकल आनंद त्रिपाठी के साथ वहां का दौरा किया तो इलाकाई लोगों ने बताया कि गांव बसे 80 साल से अधिक का समय गुजर चुका है और अभी तक वहां सीवर लाइन नहीं है। लोगों ने बताया कि इस गांव की आधी आबादी में 40 साल से पानी कि सप्लाई नहीं हो रही है। नौरैयाखेड़ा के कल्लू और रामदीन ने बताया कि गांव का सीवरेज खुले नाले में बहता है। इसकी गैस से सांस लेने वाले बच्चे दमा के मरीज बन रहे हैं। कई लोग त्वचा रोग की चपेट में भी है। सुरेंद्र मैथानी ने जीएम जलकल से बात की तो तय हुआ कि यहां सप्ताह भीतर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। मैथानी ने जलकल जीएम से कहा कि नौरैयाखेड़़ा की आधी आबादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.