पलामू, अप्रैल 15 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा अंचल के नौरंगा गांव में नवयुवक संघ ने मंगलवार की रात में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाते हुए आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के प्रति मूर्ति थे। मुखिया रिंकी यादव ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। पांकी के विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, महेश यादव, आशीष सिन्हा, राजेश मिश्रा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ राम ने कैंडल जलाकर और केक काटकर शुभारंभ किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष रविंद्र राम, उपाध्यक्ष रवि राम, कोषाध्यक्ष सुरेश राम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सतडीहा में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की...