अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को नौरंगाबाद छावनी से पला फाटक तक अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम के ज़ोनल अधीक्षक बेचन सिंह की अगुवाई में नौरंगाबाद छावनी से पला फाटक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से हटवाया। मौके पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी देते हुए जुर्माना भी वसूला गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.