इटावा औरैया, मई 19 -- इटावा। नौरंगाबाद चौराहे पर एक अधिवक्ता और उसके साथी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपियों ने घेरकर डंडों से मारपीट की। घटना में एक अधिवक्ता घायल हो गया। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सती मोहल्ला निवासी अधिवक्ता गौरव कुमार धनगर पुत्र शिव प्रताप ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने मुवक्किल अरवाज के मुकदमे की पैरवी एसीजेएम प्रथम न्यायालय में कर रहे हैं। आरोप है कि विपक्षी आरिफ उर्फ बऊआ और कछुआ निवासी नौरंगाबाद चौराहा लगातार मुकदमा वापस लेने और पैरवी न करने का दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में गवाह अधिवक्ता को मिली हत्या की धमकी विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 18 मई की रात अपने अधिवक्ता मित्र शिवम पंडित और मुवक्किल अरवाज ...