इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। शहर के नौरंगाबाद चौकी के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार युवक वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। घटिया अजमत अली निवासी 26 वर्षीय शिवम यादव पुत्र प्रहलाद सिंह रविवार रात बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नौरंगाबाद चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में चार से पांच युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी युवक कार छोड़कर भागने लगे। म...