गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव नौरंगपुर की रहने वाली 24 वर्षीय दीपा पर गांववासियों को नाज है। दीपा ने एसएसपी की परीक्षा पास करके विदेश मंत्रालय में अधिकारी के पद पर नौकरी हासिल की है। दीपा के परिजनों ने बताया कि घर पर ही पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। दीपा का पहली बार एसएससी की परीक्षा में कुछ अंकों से चयन नहीं हो पाया था। दूसरी बार और अधिक मेहनत करते हुए इस साल उसने एसएससी की परीक्षा को पास किया। दीपा ने पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई गांव नौरंगपुर के स्कूल से की। पांचवीं में अव्वल रहने पर दीपा को छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए एक बिल्डर की एनजीओ से स्कॉलरशिप मिली। इस दौरान उसने शिकोहपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई की। 11वीं से 12वीं उसने सेक्टर-86 स्थित एक निजी स्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए दीपा ने गुरुग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.