कानपुर, मई 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर हाइवे किनारे खड़े मौरंग लदे डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में कालपी के छौंक निवासी सगे भाई 27 वर्षीय कमलकांत और 25 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- कार-ऑटो की भिड़ंत में मौसेरे भाई बहन की मौत, तीन घायल घटना का विवरण सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे सगे भाइयों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से दोनों डंपरों को खिंचवा कर दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। जालौन के कदौरा निवासी डंपर मालिक आमिश जमा के भाई अमन के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे आखिरी बार दीपक से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह नौबस्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.