नौबस्ता व हनुमंत विहार में महिला समेत तीन ने फांसी लगाकर जान दी
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। नौबस्ता व हनुमंत विहार थाना क्षेत्रों में महिला समेत तीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हनुमंत विहार में शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से आहत महिला ने जान दे दी। इसी क्षेत्र में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, नौबस्ता में तीन बच्चों की मां को किसी से फोन पर बात करता देख युवक ने आत्महत्या कर ली। हनुमंत विहार के तुलसी विहार केशव नगर निवासी रवींन्द्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने सोमवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कानपुर देहात के मुंगीसापुर दुर्जनपुर निवासी पिता आनंद कुमार ने बताया कि छह साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद रवींद्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शादी के छह साल बाद भी संतान का सुख प्राप्त न होने से परेशान पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में संतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.