फतेहपुर, मार्च 23 -- खागा। नगर में सोमवार सुबह खनन विभाग ने अवैध और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नौबस्ता रोड पर बड़ी कार्रवाई की। खनन अधिकारी ने बिना वैध प्रपत्र और निर्धारित सीमा से अधिक मोरंग लादकर जा रहे पांच डंफर ट्रकों को पकड़ा और प्रत्येक पर 61,900 रुपये का ई-चालान किया। इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग में लगे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। नगर में हर दिन रात से लेकर सुबह तक भारी संख्या में ओवरलोड मोरम से भरे डंफर ट्रक गुजरते हैं। बताते हैं कि ये ट्रक यमुना नदी के उस पार बांदा क्षेत्र से मोरंग लादकर किशनपुर पुल पर बने वैकल्पिक मार्ग के जरिए नगर में प्रवेश करते हैं। बिना रोक टोक के चल रहे इस अवैध परिवहन से न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि क्षेत्र की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहन...