कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और लाठी डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। आवास-विकास हंसपुरम निवासी लीलावती के अनुसार 16 दिसंबर की रात मुहल्ले में रहने वाले गोविंद, गोपाल, सूर्या, आनंद, शिव दर्शन, हरी दर्शन और बलवारी उनके घर के बाहर नशेबाजी कर रहे थे। इसका उनकी बहू ने विरोध किया तो आरोपितों ने अभद्रता करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। इसमें उनके बेटे सोनू के दो हाथों की हड्डी टूट गई, जबकि उनके समधी उमेश का सिर फट गया। वहीं, दूसरे पक्ष वंदना राजपूत का आरोप है कि तालाब की ओर दरवाजा खोलने के विरोध में आरोपित सोनू, मोनू, शिवम उर्फ चूस, आनंद वर्मा, उमेश, आकाश, अमित और पवन समेत अन्य ने घर में घूसकर मारपीट की। इसमें उनके...