कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। नौबस्ता में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को दी। संजय नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमित वाल्मीकि एक कार शोरूम में कर्मचारी थे। परिवार में मां पूनम, भाई आशीष और दो बहन शिवानी व काजल हैं। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पशुपतिनगर चौराहा के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.