कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। नौबस्ता थाने के ठीक बगल में बाइक सवार दो शातिरों ने दिनदहाड़े बर्तन की दुकान से माल पारकर दिया। शातिर 25 हजार रुपये व करीब 50 हजार कीमत की मेटल मूर्तियां उड़ा ले गए। वहीं, वारदात को अंजाम दे रहे दो शातिर फुटेज में कैद हुए हैं। न्यू आजादनगर के भीम चौराहा निवासी सुजीत कुमार साहू ने बताया कि नौबस्ता थाने के बगल में घर है, जबकि बाहर बर्तन की दुकान है। दुकान में धातु की मूर्तियां भी रखते हैं। बुधवार को पिता राजकुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में ताला लगाकर अंदर कमरे में आराम करने चले गए। फिर दोपहर करीब दो बजे दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा था। फुटेज खंगालने पर पता चला कि बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए थे। एक युवक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि लाल शर्ट और गमछा पहने उसका साथी अंदर पहुंचा। शातिर गल्ले से 25 हजार रुपये...