कानपुर, मई 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 के कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता सेक्शन पर शनिवार देर रात 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर हाईस्पीड टेस्ट हुआ। अप और डाउन लाइनों पर ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन मोड (एटीपी मोड) पर दोनों लाइनों पर मेट्रो को चलाकर परखा गया। अभी कॉरिडोर-1 में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक करीब 16 किमी में मेट्रो चल रही है। सेंट्रल से नौबस्ता तक बाकी 8 किमी सेक्शन पर यात्री सेवा शुरू होते ही कॉरिडोर-1 का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसमें सात नए स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे, जिनमें दो अंडरग्राउंड स्टेशन (झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर) तथा पांच एलिवेटेड स्टेशन (बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता) शामिल हैं। 80 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ी मेट्रो ट्रेन
हाईस्पीड टेस्ट का उद्देश्य मेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.