कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) जल्द नौबस्ता तक यात्री सेवा शुरू करने वाला है। इससे पहले मेट्रो प्रशासन के अधिकारी मेट्रो से सफर की उपयोगिता को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है। 7 अप्रैल से आरंभ हुए इस अभियान के तहत अब तक कल्याणपुर ब्लॉक ऑफिस, चुन्नीगंज बस स्टैंड, रावतपुर रेलवे स्टेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा कल्याणपुर शाखा, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, एलआईसी सोसाइटी शारदा नगर सहित कुल 81 संस्थानों से संपर्क कर मेट्रो के अधिकतम उपयोग के लिए जागरूकता प्रसारित की जा चुकी है। कानपुर मेट्रो नेटवर्क शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, कार्यालयों और बाजारों को आपस में जोड़ता है, जिससे नागरिकों को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत मिलती है। मेट्रो में सफर को और अधिक किफायती बनाने के लिए नेशनल कॉमन मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.